- लाइफ स्टाइल
» - नायिका
» - आप और आपका घर
- जब घर में हो तलघर
जब घर में हो तलघर
तलघर या तहखाना आजकल शहरों में स्थानाभाव के कारण लोग मकान में तहखाना, अंडर ग्राउण्ड का निर्माण कर रहे हैं। तलघर अथवा तहखाना कहाँ होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार तलधर का निर्माण भूमि के पूर्व में या उत्तर दिशा में करें, तो शुभ है। लेकिन यह भी सुनिश्चित करें कि तलधर आवासीय कदापि न हो अर्थात् उसमें आप तथा आपका परिवार निवास नहीं करता हो। अन्यथा आप हमेशा कष्ट में रहेंगे। तहखाने का निर्माण इस प्रकार करें कि उसके चारों ओर बराबर खाली भूमि छोड़ें। मध्य भाग में निर्माण कार्य करवाएँ। यदि तहखाने का आकार विशाल वस्तु आकार का हो अथवा चूल्हे के आकार का हुआ, तो यकीन मानें आपके तथा आपके परिवार के लिए कतई शुभ नहीं है। भवन का विनाश निश्चित है।