1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर
  6. घर सजाएँ पर्दों से
Written By WD

घर सजाएँ पर्दों से

पर्दों से घर सजाएँ
पर्दे घर की सजावट में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। आमतौर पर हम सभी अपने घर में पर्दे लगाते हैं। लेकिन आप चाहें तो अलग-अलग प्रकार के पर्दे लगाकर अपने घर को एक नया लुक दे सकते हैंआइए जानते हैं पर्दों से तो घर सजाने के कुछ आसान टिप्स के बारे में

1. पर्दों का चयन करते समय यदि आप लाइनिंग वाले पर्दे खरीदते हैं तो ये पर्दे धूप से बचाव करने में कारगर होते ही हैं साथ ही आपके कमरे को एक सोबर लुक भी देते हैं।

2. आजकल दो लेयर वाले पर्दों का भी फैशन है। आप चाहें तो एक लेयर टिश्यू की और दूसरी लेयर किसी भारी फैब्रिक की।

3. प्लीटेड कर्टेन के लिए यदि आप किसी हैवी फैब्रिक का चयन करते हैं तो इससे आपके पर्दे की प्लीटस ठीक नहीं बनती है अत: बेहतर होगा कि आप पर्दों के लिए लाईट वेट फैब्रिक का चयन करें।

4. पर्दे के लिए वायल, कॉटन, सिल्क या वुल मटेरियल का भी चयन कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
WD