1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर

घर में इन बातों पर गौर करें

वास्तु
ND
ND
पानी पीते समय अपना मुख उत्तर-पूर्व दिशा की ओर अर्थात्‌ ईशान कोण में रखें।

भोजन करते समय थाली को दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर यानी आग्नेय कोण में रखें, फिर भोजन करें। ध्यान रहे भोजन करते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर रहे।

शयन करते समय नैऋत्य कोण में सोयें। सिरहाना दक्षिण दिशा में तथा पैरों को पश्चिम दिशा में रखें।

घर के मुख्य द्वार पर मांगलिक चिन्हों जैसे चक्र, मीन, क्रॉस बनाएँ। ऐसा करने से वास्तु शांति होती है तथा गृहस्वामी को धन-सम्पत्ति की प्राप्ति होती है।