गर्मी में पौधों की देखभाल
गर्मी के मौसम में कम से कम रासायनिक खाद का प्रयोग करें। यदि करना ही हो तो पोटेशियम की अधिकता वाली खाद डालें। इससे जड़ें मजबूत होंगी और गहराई से जमीन से जुड़ी रहेंगी। गर्मी के मौसम के हिसाब से मिट्टी में अम्लीयता अधिक होना चाहिए। इससे मिट्टी सूखती कम है। पौधों में पीलापन और धीरे-धीरे वृद्धि इंगित करती है कि मिट्टी में अम्लीयता कम है। मिट्टी का पीएच मान नापें। यदि सामान्य से अधिक है, तो एल्युमीनियम सल्फेट की खाद नए पौधे लगाने से पहले डालें। इससे पौधों में वृद्धि जल्दी होगी।गर्मियों में पौधों में कवक, फफूँद जल्दी लगते हैं। जैसे ही संक्रमण का पता चले, फंगीसाइड का प्रयोग करें।