शुक्रवार, 6 मार्च 2026
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर
Written By ND

गर्मी के घर की सजावट

वामा
ND

मनीप्लांट रखें :
आप कमरों में सजावटी पौधे रखती हैं तो उसके साथ मनीप्लांट भी रखें। मनीप्लांट के पौधे को इस तरह से रखें कि उसका प्रतिबिम्ब आपकी ड्रेसिंग टेबल में दिखें। घर के बाहर पेड़-पौधे लगे हों तो उनकी परछाई मनीप्लांट पर आए। ऐसा करने से हरियाली अधिक प्रतीत होगी, जो आँखों को ठंडक प्रदान करेगी।

कर्टन, बेडशीट्स :
गर्मी के मौसम में हो सके तो नीले या हल्के रंगों को प्रमुखता दें। रोशनदान पर इस कलर का पेपर लगा दें। बेडशीट्स प्राकृतिक दृश्यों वाली बिछाएँ, ये सब आँखों को चुभेगें नहीं शीतलता देंगे।

फुटवियर बाहर रखें :
पसीने के कारण चप्पल-जूते और सॉक्स भी पसीने में तरबतर हो जाते हैं यदि आप इन्हें व्यवस्थित नहीं रखते तो हवा के साथ ही इनसे स्मेल आने लगती है। बेहतर है इन्हें कमरे में न ले जाकर बाहर हवादार जगह में ही खोलें।