गर्मियों में परदे लगाएँ ऐसे
1.
यदि घर में गाढ़े रंग जैसे लाल, नीले, पीले, काले रंग के परदे हों तो उन्हें पेस्टल रंग जैसे सफेद, ऑफ व्हाइट, मिंट ग्रीन, कैमल ब्राउन रंग के परदों से बदल लेना चाहिए।2.
परदे बेहद मोटे भी न हों कि हवा प्रवेश न कर पाए। 3.
आप घर में डबल परदे भी लगा सकते हैं। यानी नेट के झीने सफेद रंग के परदे और उसके साथ जॉर्जेट के परदे। इससे जहाँ लुक में भी बदलाव आएगा, वहीं कमरा हवादार भी बना रहेगा।