क्या छोटा है आपका घर
ND
छोटा घर होने से सामान का रख रखाव एक बड़ी समस्या होती है। इसके लिए आप घर में इनबिल्ट स्टोरेज का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा स्ट्डी टेबल, शेल्फ, कैबिनेट में ड्रावर वगैरह भी लगवा सकती हैं। टांड भी सामान रखने का एक अच्छा तरीका है।
यह कमरे में ऊपर की तरफ होता है और आप यहाँ अटैची, गर्म कपड़े यहाँ तक अतिरिक्त फर्नीचर भी रख सकती हैं। अगर यह आपके बेडरूम में बिल्ट इन स्टोरेज के ऊपर ही बना है तो आपको बहुत सारा सामान समेटा जा सकता हैं। इसे आर्कषक ढंग से भी बनवाया जा सकता है जिससे यह अजीब न लगे।
जो आपके अनुसार उचित बैठे अपने घर को उसी अनुसार बनवाएँ। कुछ भी करा लेना सही नहीं है, पहले यह जाँच लें कि किस तरह से जगह बन सकती है तभी उसे खरीदने या बनवाने के बारे में सोचें।
