- लाइफ स्टाइल
» - नायिका
» - आप और आपका घर
कुछ किचन टिप्स
टमाटर का सूप बनाने के लिए उसे उबालते समय ही एक हरी मिर्च, एक लहसुन की कली व एक टुकड़ा अदरक डालकर उबाल लें। सूप का स्वाद दुगुना हो जाएगा।गैस का सिलेंडर जहाँ रखा जाता है, वहाँ जमीन पर निशान पड़ जाते हैं। अतः सिलेंडर रखने के स्थान पर मोम पिघलाकर डाल दें उसके ऊपर सिलेंडर रखने से निशान नहीं पड़ेंगे।अक्सर हम आधा नींबू इस्तेमाल करके आधा यूँ ही रख देते हैं। यदि बचे हुए आधे नींबू में नमक रगड़कर रखा जाए तो नींबू कई दिन तक खराब नहीं होता।फ्रिज को दुर्गंधरहित रखने के लिए एक चौड़े मुंह की डिब्बी में मीठा सोडा डालकर डिब्बी के मुँह पर बारीक सूती कपड़ा बाँध दें। उसमें छोटे-छोटे छेद कर दें। फ्रिज दुर्गंध रहित रहेगा और कॉक्रोच भी नहीं आएँगे।