ऑफिस हो तो ऐसा
ऑफिस की सजावट जरूरी
|
व्यक्ति ठीक तरह से काम तभी कर पाता है, जब उसे शांत व खुशनुमा माहौल मिले। यह माहौल तभी मिल सकता है, जब ऑफिस का इंटीरियर बेहतर हो। हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी बातें, जो आपके ऑफिस को एक बेहतर व सुंदर कार्यस्थल बनाने में मददगार होगी -
* ऑफिस में हर टेबल पर पर्याप्त रोशनी पहुँचे। इसकी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।
* हर व्यक्ति को काम करते समय प्राइवेसी पसंद है। अत: ऑफिस की सीटिंग व्यवस्था में इस बात का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए।
* दीवारों के रंग व्यक्ति की सोच को भी प्रभावित करते हैं इसलिए ऑफिस की दीवारों पर हल्के व खुशनुमा रंगों का प्रयोग किया जाना चाहिए।
* पौधे हमारी आँखों व मन को सुकून देते हैं। ऑफिस में पर्याप्त संख्या में पौधे व गमले होने चाहिए।
* ऑफिस में पंखे, एयरकंडीशनर, वाटरकूलर, चाय-कॉफी मशीन आदि भी होना चाहिए।
* साफ-सुथरा व हवादार ऑफिस बेहतर होता है।
* ऑफिस का रिसेप्शन कंपनी का आईना होता है। इसी से ऑफिस के बारे में सतही अंदाज हो जाता है। अत: रिसेप्शन की साज-सज्जा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
