ऑफिसों में भी डेकोरेशन के लिए बहुत से पौधे रखे जाते हैं। चूँकि अधिकतर ऑफिसों में एयरकंडिशनर लगे होते हैं। घर में ऐसे पौधे रखने चाहिए जो एयरकंडिशनर के तापमान को आसानी से सहन कर लें और हरे बने रहें। ऑफिसों में डेकोरेशन के लिए ओक्सीकोडियम, ड्राइसीना, सन आफ इंडिया, डफनवेसिया, ट्रेंगुलर पाम, फाइकस ब्लैक जैसे पौधे रखे जाते हैं। जबकि आफिसों में खुली जगह में फाइकस, फिनिक्स, पॉप लोलिना, युका जैसे पौधे लगाये जा सकते हैं। गोल्डन बॉटम ब्रश पौधे को लॉन में लगाया जा सकता है।