Fri, 10 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. हॉलीवुड से
  4. Oscar Awards 2017, Priyanka Chopra

रेड कार्पेट पर राल्फ रूसो गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

ऑस्कर अवॉर्ड्स
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर समारोह 2017 के रेड कार्पेट पर बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने इस समारोह में सफेद और सिल्वर रंग का राल्फ-रूसो गाउन पहना हुआ था।
ऑस्कर के रेड कॉर्पेट पर प्रियंका पिछले साल पहली बार आईं थीं। तब उन्होंने जुहैर मुराद का सफेद स्ट्रैपलेस गाउन पहना था। इस बार 34 वर्षीय प्रियंका ने इस मौके पर हीरे के लॉरेन श्वाट्र्ज इयररिंग और ब्रेसलेट पहने थे और उनका पूरा लुक सफेद सिल्वर गाउन में बेहद आकर्षक लग रहा था। उन्होंने चेहरे पर बेहद ही कम मेकअप लगाया था और बाल खुले रखे थे। उनकी सैंडल चमकीली थी।
 
इस मौके पर भारतीय मूल के अभिनेता देव पटेल भी सफेद सूट में नजर आए। ऑस्कर के लिए पहली बार पटेल को नामित किया गया था हालांकि उन्हें यह पुरस्कार मिल नहीं पाया।(भाषा)
ये भी पढ़ें
ला ला लैंड का नाम घोषित हुआ और बाद में मूनलाइट को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड