Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. होली
  4. Holi hanuman and paan

होली पर क्यों चढ़ाते हैं हनुमान जी को पान

Holi hanuman and paan
आसपास के प्रदेशों में होली के रंगबिरंगे पर्व पर रामभक्त हनुमान जी को पान चढ़ाने का रिवाज है। इस पान के साथ विशेष प्रार्थना भी की जाती है। मान्यता यह है कि होली की पूर्णिमा को यानी रंग खेलने से पूर्व होलिका दहन पूर्णिमा पर हनुमानजी को एक विशेष पान अर्पित करने से जीवन की हर समस्या का नाश होता है। 
कैसे बनवाएं हनुमानजी के लिए विशेष पान : 
इस पान में केवल कत्था, गुलकंद, सौंफ, खोपरे का बुरा और सुमन कतरी डलवाएं। यह पान एकदम ताजा, मीठा और रसभरा होना चाहिए। ध्यान रहे कि पान में चूना, तंबाकू एवं सुपारी नहीं डलती है।
 
: कैसे करें हनुमानजी को पान अर्पण :
विधि-विधान से पूजन करने के बाद अरज करें 'हे हनुमानजी। यह मीठा पान अर्पण है। मेरे जीवन में मिठास भर दीजिए। हनुमानजी को यदि यह बोलकर अर्पण किया जाए तो बजरंगबली की कृपा से बहुत जल्दी हर समस्या दूर होगी।