Hanuman Chalisa
✕

वर्ष के इन 5 दिनों में से किसी भी 1 दिन तवे पर बनाई रोटी तो कंगाल हो जाओगे

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024 (14:30 IST)
5 din nahi banate hai roti: हिंदू धर्म में वर्ष में 5 दिन या कहें कि 5 त्योहार ऐसे होते हैं जबकि तवे पर रोटी नहीं बनाई जाती है। यदि कोई ऐसा करता है तो यह मान्यता है कि उसके घर से माता लक्ष्मी रूठकर हमेशा के लिए चली जाती है। आओ जानते हैं कि कौनसे हैं वे 5 दिन। 
 
शीतलाष्टमी : इस दिन ठंडा यानी बासी भोजन ही करते हैं क्योंकि शीतला माता को ठंडा भोजन ही अर्पित किया जाता है इसलिए तवा नहीं चढ़ता है। इस दिन नया भोजन नहीं बनाते हैं और न ही रोटी बनाते हैं।  इस दिन सूर्योदय से पहले ही माता को बासी खाने का भोग लगाया जाता है और इसे ही प्रसाद के रूप में खाया किया जाता है।
 
नागपंचमी : नागपंचमी के दिन नागों की पूजा की जाती है। इस दिन भी रोटी बनाना मना है। इस दिन तवे को अग्नि पर नहीं रखा जाता है। नाग पंचमी के दिन चूल्हे पर तवा रखना शुभ नहीं माना जाता है। इस दिन हलवा और पूरी खाते हैं।
Lakshmi devi mantra
शरद पूर्णिमा : यह भी शीतलता का पर्व है। इस दिन भी रोटी नहीं बनाते हैं। इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से दक्ष होता है. इस दिन शाम के समय खीर बनाकर चांद की रोशनी में रखा जाता है और इसे अगले दिन सुबह प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।
 
दिवाली : माता लक्ष्मी के सभी त्योहार पर रोटी नहीं बनाते हैं। इन्हीं त्योहार में दिवाली भी एक पर्व है। इस दिन मिठाई, खीर, हलावा आदि बनाकर खाते हैं। रोटी बनाकर खाने से माता लक्ष्मी के साथ ही अन्नपूर्णा माता भी रूष्ठ हो जाती है।
 
मृत्यु होने पर : जब भी घर परिवार में किसी की मृत्यु हो जाती है उस दिन तवा नहीं चढ़ता है और रोटी नहीं बनती है। यही नहीं कुछ घरों में तो 13 दिनों तक घर में रोटी नहीं बनती है। तेरहवीं संस्कार के बाद ही घर में रोटियां बनाई जाती हैं।
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

14 October Birthday: आपको 14 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Haridwar Ardh Kumbh 2027: हरिद्वार में कब से कब तक चलेगा अर्धकुंभ मेला? जानें प्रमुख स्नान की तिथियां

Nashik kumbh mela 2027: नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला कब से कब तक रहेगा?

अगला लेख