1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार

सूर्योदय का समय

नववर्ष
शोभना चौर
NDND
कँटीली झाडियों-सा वक्त,

पथरीले रस्ते-सा वक्त,

सूर्यास्त और पतझड़-सा वक्त,

फिरकनी-सा घूमता हुआ वक्त,

खुशी में भी टीस देता हुआ वक्त,

अपनों को अपने से तोड़ता वक्त,

गीली टहनी-सा झुका हुआ वक्त,

इस बेरहम वक्त से संघर्ष करता हुआ,

गुलाब की कलियों से महकता,

सूर्योदय का समय,

सीधी-सी पगडण्डी के किनारों पर,

सजीला बहारों का समय,

NDND
शांत झील सा सुंदर समय,

लकड़ी के गट्ठर-सा,

दूसरों को अपने से जोड़ता सुखद समय,

इसी मेहरबान समय के साथ,

नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएँ!