1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
Written By WD

सूचना बरस रही है

-विनोद कुमार श्रीवास्तव

अँधेरा
WDWD


सूचना बरस रही है

आँधी तूफान और बारिश की तरह

रोशनी इतनी

कि आँखें बंद हो जाएँ

अब नहीं बच रहे

जीवन में कोई रहस्य

कितना भयानक है

सब कुछ जान लेना

कि हत्यारे आते कहाँ से हैं

और फिर जाते कहाँ हैं

कि कितनी कम जगह बच रही

WDWD
इस दुनिया में जीवन के लिए

कि उस जीवन में

कितनी कम जगह बची है विश्वास के लिए

तो क्या हम चुप हो जाएँ

चुप जैसे भयानक ।

साभार : पहल