Hindi Poem | सुहानी है ज़िंदगी...
पंकज त्रिवेदी
ND
आगोश में ले लिया है मुझे
तुम्हारी तरह
और
चुंबनों-सी बारिश की बूँदें
नहलाती है मुझे
मीठी नोंकझोंक-सी
चट्टानों की ठोकरें
फिर भी-
कितनी सुहानी लगती है
यह ज़िंदगी...!!
Copyright 2026, Webdunia.com