एक लड़की थी अवयस्क उस पर एक खबर थी वयस्क लड़की ने उम्र के अठारह वसंत नहीं देखे थे लेकिन उसकी खबर बालिग हो गई थी खबर को पढ़ने के बाद हमारी संवेदनाएँ लड़की के साथ थीं हमारी प्रतिक्रियाएँ खबर के साथ एक दिन लड़की खबर से लापता हो गई (लड़की ने आत्महत्या कर ली) लड़की की वजह से खबर थी खबर की वजह से आज लड़की नहीं थी लड़की का न होना खबर थी कुछ लोगों का खबर से जुड़ना खबर थी लड़की की खबर वयस्क हो गई थी हमारी प्रतिक्रियाएँ दबे स्वरों में लड़की के साथ थीं और हमारी अतल स्पर्शी संवेदनाएँ वयस्क हो चुकी खबर के साथ।