बस अब ना करो इंतजार...
-नंदलाल भारती
|
दुनिया देखी देश गया दहल
जाँबाजों के हौसले बुलंद आतंकवादी हुए ढेर
बित रहे दिन व्यथा और संत्रास में
आमची मुंबई पर भारत का हुआ कब्जा
नहीं छँटे बादल बेचैनी के
बारूद के ढेर पर जैसे खुद को पा रहे सभी
आतंकवादियों के बढ़ रहे हौसलें
पाक के नापाक इरादे, बस अब ना इंतजार
इट्स ए वार लाइक इमरजेंसी कह रही सरकार
हो एलओसी पर डेरा फौज का,
बस और ट्रेन के रद्द हो करार
देश का हर नागरिक बने जिम्मेदार
युद्धविराम के टूटे समझौते ना हो इंतजार
आतंकी हमले का पाक है जिम्मेदार
जख्म पुराने थे कई नए भी हुए गहरे मिले
करकरे, सालस्कर, गजेंद्रसिंह समेत कई ना रहे
भारत पर कहर, पाक मुस्कराया है
बैतुल्ला और मौलवी फजलुल्लाह को राष्ट्रभक्त बताया है
ताज, ओबेराय और नरीमन हाउस के यौवन पर प्रहार
उजड़ी माँग, कई हुए अनाथ उनके ख्वाबों का क्या होगा?
शहीद हुए जो फिर कहाँ मिल पाएँगे?
देशवासी खून के आँसू रो रहे
पाक के इरादे ना नेक वह तो विष बो रहा
भारत की छाती के घाव को घाव समझो
कूद पड़ो आतंक के खिलाफ दुनिया वालों
कर दी देरी अगर तो एक दिन
ये इंसानियत के दुश्मन सकून छिन लेंगे
सदमे, गुस्से और आक्रोश में है अवाम यहाँ
देखो पाक बदल रहा है बयान वहाँ
|
अब क्या चाहिए सबूत मरे विदेशी मेहमान
दुनिया वालों आओ मिलकर मिटा दे,
आतंकवादियों के नामो निशान,
बस बहुत हुआ इंतजार
शांति सुकून से जीना है तो ठान लो रार
ना हो जन-धन की हानि ना बहे खून के आँसू
कूद पड़ो आतंकवाद के खिलाफ
बस अब ना करो इंतजार...
