1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
  6. कोई शाम सुहानी घिरी चले
Written By WD

कोई शाम सुहानी घिरी चले

शाम
सहबा जाफ़री
NDND
कोई अब्र उड़े, कोई कली खिले
कोई शाम सुहानी घिरी चले
कहीं सावन रुत के खजाने हो
कहीं चंदा शाने-शाने हो

किसी कौस की तिरछी परचम पर
कोई बादल वारी जाता हो
किसी वादी के इक कोने में
कोई चरवाहा कुछ गाता हो

कहीं मीठे सुर में कोयल भी
कुछ गुनगुन गुनगुन गाती हो
कोई बदली आकर धीमे से
कुछ पाज़ेबों से टकराती हो

फिर मेघा आकर धीरे से
सूरज के नैना टँकता हो
कोई राझाँ जैसे चुपके से
इक हीर को दिल में रखता हो

सारे रंग ख्यालों को
ए काश! कोई तस्वीर मिले
ख्वाबों के इस सावन को
इस बार कोई ताबीर मिले
लेखक के बारे में
WD