1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
  6. कविता और जीवन
Written By WD

कविता और जीवन

- महाराज कृष्ण संतोषी

हिन्दी कविता
FILE

रोज यह संकल्प
कि जी रहा हूं जिस तरह
उससे कुछ हटकर जिऊं

रोज यह उदासी कि
एक और दिन बीत चला

संकल्प और उदासी के बीच
जिया मैंने जीवन
सौ-सौ विकल्पों के साथ

पर नहीं चुना कोई विकल्प
न ‍ही जिया कोई जोखिम

यहां तक कि
मुझे करना था प्रेम
नहीं किया

मैं सीधा चला आया
कविता में
प्रेम और मृत्यु से बचता हुआ।
लेखक के बारे में
WD