- लाइफ स्टाइल
» - साहित्य
» - काव्य-संसार
एक अजीब दिन
कुंवर नारायण
आज सारे दिन बाहर घूमता रहा और कोई दुर्घटना नहीं हुई। आज सारे दिन लोगों से मिलता रहाऔर कहीं अपमानित नहीं हुआ। आज सारे दिन सच बोलता रहा और किसी ने बुरा नहीं माना। आज सबका यकीन किया और कहीं धोखा नहीं खाया। और सबसे बड़ा चमत्कार तो यह कि घर लौटकर मैंने किसी और को नहीं अपने ही को लौटा हुआ पाया।