सम्बंधित जानकारी
- होली के रंग : नीला, पीला, हरा, गुलाबी
- कोरोना काल में विशेष : होली के शुभकामना संदेश
- महादेवी वर्मा की जयंती पर पढ़ें उनकी प्रसिद्ध कविता: मधुर-मधुर मेरे दीपक जल!
- शहीद भगत सिंह के वो 7 शेर, जिन्हें सुनकर खून में रवानी महसूस होने लगेगी
- वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता : भगत सिंह के 7 शेर, आज भी जोश भर सकते हैं युवाओं में
कविता : हर एक ग़म को हर्फ़ में ढाला था
हर एक ग़म को हर्फ़ में ढाला था
किसे कहां पता भीतर हाला था
लब की शोख हंसी चेहरे का नूर
ख़ुद को तपा कर उसने ढाला था
जिस्म की ज़रूरत जानते हैं सब
रूह की चाह को उसने पाला था
तुम नाम देते हो हुनर का जनाब
दर्द को आंसुओं में संभाला था
मीना ने मय में बहा दी ज़िंदगी
सलीका मुहब्बत का आला था
