Hanuman Chalisa

हिन्दी कविता : और रखा ही क्या है जीवन में...

Updated: गुरुवार, 19 अप्रैल 2018 (16:24 IST)
शुभम गोविंद पाराशर

और रखा ही क्या है? इस जीवन में, 
हंसना, बोलना, खेलना, खाना जीवन में,
खुलकर जी लो इस जीवन को,
जीवन के हर एक पल को,
 
घूमना, फिरना, चलना, टहलना
घूम घूमकर सबसे मिलना,
जनजीवन के स्तर को बदलना,
और रखा ही क्या है इस जीवन में, 
 
जी लो फिर इस जीवन को,
खुलकर जीवन सबरंग में 
रिश्ते बनाना, रिश्तों को निभाना, 
यही सीख लें हम इस जीवन में,
 
उलझना, सुलझना, और सुलझाते रहना,
मन को शांत रख आगे बढ़ना,
होठों पर मुस्कान रखना जीवन में 
और रखा ही क्या है इस जीवन में, 
 
गम के दौर और खुशियों का ठिकाना,
गम के दौर में भी मुस्कराना,
मौका न मिलेगा फिर जीवन में,
और रखा ही क्या है जीवन में,
 
पराक्रम, परिश्रम, और साहस
नई उमंग लें जीवन में
बढ़ते जाएं लघु कदम,
और रखा ही क्या है इस जीवन में 
 
आना-जाना, मिलना मिलाना,
हर जिंदगी का अंत यही है, 
राख होना या मिट्टी बनना, 
अंत सभी का एक ही ठिकाना,
और रखा ही क्या है इस जीवन में, 
 
सद्कर्मों को करते रहकर,
रोशन कर हर जन जीवन में,
है प्रार्थना अंतर्मन से,
सब से सुंदर, सबसे प्यारा,
वह ईश्वर अंश अविनाशी है,
दें उजियारा हर जीवन में,
और रखा ही क्या है जीवन में
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

अगला लेख