शनिवार, 26 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Hindi Poem
Written By WD

कविता : कासा थामें चला कलंदर

कविता : कासा थामें चला कलंदर - Hindi Poem
नरपत आशिया"वैतालिक"
 
कासा थामे चला कलंदर
चौखट, गांव, गली, दर, घर-घर!
सहरा, जंगल, परबत,बस्ती,
गाहे-गाहे मंजर मंजर!











बाहर-बाहर दिखै भिखारी,
भीतर- भीतर शाह सिकंदर!
रेत कौड़ियां गौहर मछली
अपने भीतर लिए समंदर!
 
खोजे क्यूं जा-जाकर बाहर,
जब रब बैठा उसके अंदर!
 
कतरा-कतरा बरसा उस पर,
कैसे कह दूं उसको बंजर!
 
नरपत तुझमें कौन समाया,
इत्र-इत्र सा रहे तरबतर!
ये भी पढ़ें
ADHD बच्चे से, सबसे कामयाब खिलाड़ी तक का सफर