भीड़ भरी बस में सफर करते समय एक खूबसूरत युवती का पांव बुजुर्ग व्यक्ति के पांव पर पड़ा। युवती बोली - सॉरी। बुजुर्ग ने उसकी ओर देखते हुए कहा - मेंशन नॉट। थोड़ी देर बाद एक युवक वहां से निकलने लगा तो उसका पांव भी उसी बुजुर्ग के पांव पर पड़ा। युवक बोला - सॉरी। बुजुर्ग - अंधा है क्या? युवक बोला - मेरे सॉरी बोलने में कुछ गलत बात थी क्या?