सावधान...सेक्सी बना देगी डिप्रेशन की यह दवा......
डिप्रेशन से परेशान महिलाओं में भले ही डिप्रेशन की दवा काम न करे लेकिन यह दवा महिलाओं में खोई हुई सेक्स इच्छा को भी जगा देती है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि महिलाओं में एंटी डिप्रेशन की दवा वियाग्रा की तरह काम करती है। यह दवाई कम कामवासना वाली महिलाओं के लिए बेहद असरदार है।
शोध में पाया गया है कि फिलिबेनसरीन नाम की दवाई डिप्रेशन की बीमारी में महिलाओं को दी जाती है लेकिन यह सेक्स की भावनाओं को बढ़ाने में बेहद असरदार होती है। यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ केरोलिना के स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर जॉन एम थॉर्प ने बताया कि यह ट्रायल एक थैरेपी पर आधारित है जो कम कामवासना की शिकार महिलाओं के दिमाग में सेक्स की चाह पैदा करती है।