ज्यादा दाल खाना आपके शरीर के लिए हो सकती है खतरनाक
disadvantages of eating pulses
भारतीय घरों में दाल के तड़के के साथ खाने की शुरुआत होती है। दाल तड़का, दाल धोकली, दाल की दुल्हन, दाल चावल, दाल बाटी, जैसे कई व्यंजनों में दाल शामिल होती है। स्वाद के साथ दाल हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। दाल में प्रोटीन, फाइबर व मिनरल के साथ कई ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को हेल्दी बनाते हैं। दाल हमारे शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। इसके कई सारे फायदे होने के साथ इसके कुछ नुकसान भी है। ज्यादा दाल के सेवन से आपके शरीर को ये नुकसान हो सकते हैं....
1. ज्यादा दाल के सेवन से आपकी किडनी पर प्रभाव पड़ सकता है। दाल खाने से किडनी में स्टोन की समस्या हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार दाल में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है जो किडनी की पथरी का कारण बन सकती है।
2. जैसे कि आप जानते हैं कि दाल में उचित मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है। अगर आप दाल का ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे आप का वजन बढ़ सकता है। साथ ही प्रोटीन को डाइजेस्ट करना भी मुश्किल होता है जिससे आपको ब्लोटिंग या गैस की समस्या हो सकती है।
3. अगर आप गठिया की समस्या से परेशान हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह के आपको दाल का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि दाल में प्यूरिन की मात्रा अधिक होती है जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है।
4. अधिक मात्रा में दाल खाने से बदहजमी, अपाच, डिहाइड्रेशन, सिर दर्द और डायरिया जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको आंत से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
5. ज्यादा दाल के सेवन से शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में परेशानी होती है और विषाक्त पदार्थ नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में शरीर को कई तरह की परेशानी से जूझना पड़ सकता है।
