सम्बंधित जानकारी
- डॉक्टर्स के अनुसार जानिए, हड्डियों को मजबूत बनाने के 15 टिप्स
- क्या आप भी बिना पानी के ही दवा निगल लेते हैं? तो हो सकता है ये खतरा...
- सेहत के साथ-साथ ब्यूटी में 4 चांद लगा सकता है कड़ी पत्ता, जानिए 6 फायदे
- मात्र 2 रुपए से लेकर 10 रुपए तक में संभव है कैल्शियम की कमी का इलाज...
- सर्दियों में नियमित खाए सिंघाड़े, सेहत को होंगे कई हैरान कर देने वाले फायदे
इन 5 लक्षणों से जानिए कि कहीं आप कोलाइटिस के मरीज तो नहीं
कोलाइटिस के बारे में आपने सुना तो होगा ही, लेकिन क्या आप इस बीमारी के बारे में जानते हैं? दरअसल कोलाइटिस पेट की एक बीमारी है जिसमें बड़ी आंत में सूजन आ जाती है। इसे अल्सरेटिव कोलाइटिस भी कहा जाता है। इसके लक्षणों को जानकर आप इसकी पहचान आसानी से कर सकते हैं। जानिए कोलाइटिस के 5 लक्षण -
1 बुखार - इस समस्या में आपको अचानक तेज गर्मी का एहसास हो सकता है और फिर बुखार हो जाना भी कोलाटिस का सामान्य लक्षण है।
2 दस्त - इस समस्या में रोगी को दस्त यानि बार-बार शौच के लिए जाना पड़ सकता है। आम दस्त के अलावा शौच में खून आना भी कोलाइटिस के लक्षणों में शामिल हैं।
3 पानी की कमी - कोलाइटिस की स्थिति में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, ऐसे में रोगी को ज्यादा से ज्यादा पान पीने और ग्लूकोज पिलाने की सलाह दी जाती है।
4 कोलाइटिस से ग्रसित व्यक्ति के वजन में कमी आ जाती है और कमजोरी के अलावा शरीर में पोषण की कमी होना भी इसमें आम है।
5 पेट के बाएं हिस्से में दर्द का बना रहना और ऐंठन होना कोलाइटिस का एक प्रमुख लक्षण है। अगर आपको इस तरह की कोई समस्या होती है, तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
