सम्बंधित जानकारी
- ग्वालियर में जिंदगी के टीके पर थिरके डॉक्टर, टीकमगढ़ में अफजल खान को लगा पहला टीका, मध्यप्रदेश के 10 शहरों की Ground Report
- Live Updates : देश में कोरोना टीकाकरण को लेकर उत्साह, सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को लगा टीका
- डॉ. हर्षवर्धन बोले, Covid टीका 'संजीवनी' की तरह, अफवाहों पर ध्यान न दें व टीका लगवाएं
- Ground Report: भोपाल में हमीदिया अस्पताल के वार्ड बॉय संजय यादव को शिवराज के सामने लगा पहला टीका,जेपी हॉस्पिटल में डेढ़ घंटे देरी से शुरु हुआ वैक्सीनेशन
- Weekly Horoscope (18 से 24 जनवरी) : जानिए क्या लेकर आया है यह सप्ताह हम सभी के लिए
Health: चने का साग आपकी सेहत को रखेगा दुरुस्त
ठंड का मौसम है, ऐसे में इस मौसम में आप अपनी सेहत को बेहद अच्छा बना सकते हैं। इस मौसम में खुद का ध्यान रखना भी काफी जरूरी है। वहीं, कोरोना की इस महामारी में सेहत का ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है। सर्दियों का मौसम चल रहा है ऐसे में इस मौसम में लोग सेहत को लेकर काफी लापहवाही बरतते हैं। देर से उठना और आलस करने से इस मौसम में सेहत बिगड सकती है। ऐसे में इस तरह अपना ख्याल रखें।
इस मौसम में सर्दी जुकाम होना आम बात है। साथ ही इस मौसम में मार्केट में कई तरह के साग मिलने लगते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। ऐसे में आज हम आपको सर्दियों में मिलने वाले चने के साग के बारे में बताने जा रहे हैं। चने के साग में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इससे मिलने वाले फायदों के बारे में-
रोगों से लड़ने में मददगार- चने का साग शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके सेवन से आपको सर्दी-जुकाम, बुखार, इंफेक्शन आदि का खतरा नहीं रहता। साथ ही इसमें आयरन की मात्रा भी काफी अधिक होती है।
वजन घटाने के लिए- इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में अगर आप वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं तो चने का साग आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
कब्ज की समस्या करे दूर- सर्दियों में चने का साग खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। चने के साग में प्रोटीन की मात्रा अधिक पाई जाती है। जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है।
प्रोटीन से भरपूर- इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है। यह प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स है। ऐसे में शरीर में जब भी प्रोटीन की कमी हो तो इसे जरूर खाएं।