1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Benefits Of Garlic
Written By WD

जा‍निए लहसुन के 7 अनमोल गुण

लहसुन
सब्जियों के साथ समान्यत: हर घर में लहसुन पाया जाता है। वैसे तो इसका प्रयोग सब्जी बनाने में मसालों के तौर पर किया जाता है, लेकिन यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। बीमार पड़ने पर घर में आसानी से उपलब्ध हाने वाला लहसुन आपके लिए बेहद सहायक साबित होता है। आइए जानते हैं, लहसुन के यह अनमोल गुण - 


 
 
1  रक्त संचार - लहसुन आपके रक्तसंचार को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है, जिससे शरीर के सभी अंग सुचारू रूप से कार्य करते हैं।

2  कोलेस्ट्रॉल - लहसुन का प्रतिदिन सेवन, शरीर में कोलेस्ट्रॉल कर मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल में 4 से 6 फीसदी गिरावट हो सकती है, जबकि एक अध्ययन के मुताबिक लहसुन के सेवन से कोलेस्ट्रॉल में 10 फीसदी गिरावट आती है।


 
 
3  हृदय रोग - लहसुन के सेवन से रक्त में थक्का बनने की प्रवृत्ति बेहद कम हो जाती है, जिससे हृदयाघात का खतरा टलता है। लहसुन का सेवन उच्च रक्तचाप में भी काफी लाभदायक माना गया है।

 एंटीबायोटिक - लहसुन में एंटीबायोटिक दवाओं से अधिक गुण हैं, जिसकी वजह से वह रोगाणुओं का नाश करती है। यही कारण है कि घाव धोने के लिए लहसुन के एक भाग रस में तीन भाग पानी मिलाकर काम में लिया जाता है। इसके अलावा फंगल इंफेक्शन होने पर भी इसे लगाने से फायदा होता है ।


 
 
5  बीमारियां - लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और बीमारी रोधी गुण, जोड़ों के दर्द या गठिया तथा यह सूजन का भी नाश करने के साथ ही हाइपरटेंशन जैसी समस्या से आपकी रक्षा करते हैं। इसके अलावा यह सांस की तकलीफ और दांतों के दर्द में भी फायदेमंद है।  यदि काली खांसी की शिकायत हो, तो लहसुन के रस की पाँच-पाँच बूंदें सुबह-शाम लेनी चाहिए।

6  कैंसर - लहसुन का सेवन कैंसर के खतरे को कम करता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रति सप्ताह पांच दाना कच्ची या पकी लहसुन खाने से कैंसर का खतरा 30 से 40 फीसदी कम हो जाता है। तेज गंध वाला लहसुन कैंसर, एड्स और हृदय रोग के विरुद्ध सुरक्षा कवच बन की तरह कार्य करता है।
 

 
5  पाचन - पाचनतंत्र के बेहतर क्रियान्वयन के लिए लहसुन बेहद लाभदायक होता है। यह आंतों के छिपे मल को भी बाहर निकाल देता है, और कब्ज से मुक्ति दिलाती है। 

6  प्रतिरोधक क्षमता - लहसुन के प्रयोग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-बी6, विटामिन-सी और मिनरल्स इसमें बेहद फायदेमंद होते हैं।


 
लेखक के बारे में
WD