Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हार्दिक के लिए प्रतिष्ठा का मुद्दा बनी गुजरात की यह सीट

बुधवार, 6 दिसंबर 2017 (12:25 IST)
धोराजी। गुजरात की धोराजी विधानसभा सीट पर चुनाव पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के नेता हार्दिक पटेल के लिए प्रतिष्ठा का मुद्दा बन गया है क्योंकि उनके प्रमुख सहयोगियों में से एक ललित वसोया यहां से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
 
राजकोट जिले में पटेल समुदाय की बहुलता वाली इस विधानसभा सीट पर वसोया का मुकाबला भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व लोकसभा सदस्य हरीलाल पटेल के साथ है।
 
धोराजी सीट पारंपरिक रूप से कांग्रेस का एक मजबूत गढ़ रही है। कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल होने से पूर्व पटेल समुदाय के दिग्गज नेता विट्ठल रदादिया कांग्रेस के टिकट पर पांच बार इस सीट से विधायक चुने गए थे। रदादिया इस समय लोकसभा में पोरबंदर से भाजपा सांसद हैं।
 
धोराजी एकमात्र विधानसभा सीट है जहां पर कांग्रेस ने हार्दिक पटेल की अगुवाई वाले पीएएएस के एक नेता को मैदान में उतारा है। इस निर्वाचन क्षेत्र में पाटीदारों की बड़ी संख्या है लेकिन मुस्लिम और दलित भी बड़ी संख्या में हैं। इन सभी कारकों का असर इस सीट पर होने जा रहे चुनाव में पड़ सकता है।
 
हालांकि, पाटीदार और दलितों के मुद्दों से अधिक प्रभावी मुद्दा यहां स्थानीय स्तर पर विकास का है क्योंकि धोराजी शहर में भूमिगत सीवेज प्रणाली अधूरी है और सड़क अवसंरचना की हालत अच्छी नहीं है। किसानों के लिए कपास और मूंगफली जैसी उनकी उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य हासिल करना बड़ी दिक्कत है।
 
वसोया ने कहा कि यहां जाति और पार्टीदारों के मुद्दों से अधिक प्रभावी स्थानीय मुद्दे हैं। भाजपा शासित नगर पालिका भूमिगत सीवेज प्रणाली को समय पर पूरा नहीं कर पाई। यह अब तक अधूरी है।
 
पीएएस नेता धुआंधार प्रचार कर रहे हैं और स्थानीय निकाय में कथित भ्रष्टाचार तथा गांव में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। (भाषा) 

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

गुजरात में बादलों का तांडव, हाईवे जाम, वाहनों की लंबी कतारें, कई जगह रास्ते ही बह गए

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 3 सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

अगला लेख