1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. मोदी फैक्टर
  6. मोदी पर बेनी वर्मा, आजम के जुबानी शूल...

General Election 2014 | मोदी पर बेनी वर्मा, आजम के जुबानी शूल...

आम चुनाव 2014
FILE
गोंडा। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं भाजपा के पीएम पद के उम्‍मीदवार नरेन्द्र मोदी पर विरोधियों के हमले तेज होते जा रहे हैं। कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें आरएसएस का गुंडा तक कह दिया।

उत्‍तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित एक जनसभा में बेनी प्रसाद वर्मा ने भाजपा को जमकर आड़े हाथों लिया। बेनी ने कहा कि राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की मौत के लिए आरएसएस और भाजपा ही जिम्‍मेदार है।

मोदी पर हमला करते हुए बेनी ने कहा कि मोदी जहां आरएसएस का गुंडा हैं वहीं भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथसिंह इसके गुलाम हैं।

आजम ने मोदी पर ऐसा क्या कहा... मच गया हंगामा...


दूसरी ओर, रामपुर में समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता और यूपी के मंत्री आजम खान ने भी मोदी पर हल्‍ला बोलते हुए उन्हें 'कुत्‍ते के बच्‍चे का बड़ा भाई' कह दिया।

आजम खान ने मोदी को गुजरात दंगों का दोषी बताते हुए कहा कि यदि यह आदमी सत्‍ता में आ गया तो पूरे देश में गुजरात जैसा माहौल बना देगा

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें