सोनी का नया वायो जेड लैपटॉप
सोनी ने भारत में अपनी नई वायोजेड सीरिज लांच कर दी है। इस लैपटॉप को ब्लैक फिनिश के साथ कार्बन फाइबर बॉडी का बनाया गया है।सोनी का यह लैपटॉप दो मॉडल में उपलब्ध है-वीजीएन- जेड13जीएन/बी और वीजीएन- जेड12 जीएन/बी। इन नोटबुक की कीमत 1,24,900 और 99,990 है।सोनी के ये दोनों ही लैपटॉप इंटेल सेंट्रीनो2 प्रोसेसर पर कार्य करते हैं। वीजीएन- जेड13जीएन/बी लैपटॉप में 4जीबी की डीडीआर3 एसरैम दी गई है जिसमें 320जीबी हार्ड ड्राइव है। वीजीएन- जेड12 जीएन/बी लैपटॉप में 2जीबी डीडीआर3 एस रैम दी गई है जिसमें 250 जीबी हार्ड ड्राइव है। इन दोनों ही लैपटॉप में विण्डोज विस्ता इंस्टॉल की गई है। इसके साथ ही इन दोनों लैपटॉप में जी-सेन्सर शॉक प्रोटेक्शन भी इंस्टॉल किया गया है। एनवीआईडीआईए जीई फोर्स 9300एम जीएस जीपीयू और मोबाइल इंटेल ग्राफिक्स मीडिया एक्सेलेरेटर 4500एमएचडी नामक दो ग्राफिक्स प्रोसेसर होने की वजह से यह दोनों लैपटॉप उपयोगकर्ताओं को स्पीड मोड चुनने का विकल्प प्रदान करते हैं। सोनी वायो जेड में बायोमेट्रिक फिंगर प्रिंट सेन्सर लगाए गए हैं जिसकी मदद से लॉगइन जल्दी किया जा सकता है और साथ ही सुरक्षा के लिए भी यह विकल्प अच्छा है। इन दोनों ही लैपटॉप में लैन का विकल्प मौजूद होने के साथ-साथ 3 यूएसबी पोर्ट भी दिए गए हैं।