- खबर-संसार
» - आईटी
» - प्रोडक्ट वॉच
एसस का नया ईईई पीसी
एसस ने हाल ही में भारत में अपने ईईई पीसी मॉडल रेंज में एक नया नाम शामिल किया है, ईईई पीसी 904एचऐ।एसस के इस नए पीसी में 160जीबी एसएटीए हार्डडिस्क ड्राइव है। यह इंटेल एटम प्रोसेसर पर कार्य करता है और विण्डोज एक्सपी को सपोर्ट करता है।इसकी डिस्प्ले स्क्रीन 8.9 इंच की है जिसका रिजोल्यूशन 1024x600 है। इसमें उपयोगकर्ता बिना स्क्रोल किए, एक बार में एक पूरा पेज देख सकते हैं। इस नेटबुक में वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध है। एसस के इस पीसी की कीमत 22,990 रुपए है जिसमें टैक्स शामिल नहीं है साथ ही इस पर एक साल की वॉरंटी भी दी गई है।