1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. प्रोडक्ट वॉच

एप्पल का नया आई-पॉड

एप्पल नया आईपॉड
PRPR
मंगलवार को एप्पल आईएनसी के सीईओ स्टीव जॉब्स ने अपनी कंपनी के नए आई-पॉड लांच किए। इसके साथ ही एनबीसी यूनिवर्सल टीवी नेटवर्क भी अब आई ट्यून्स पर अपने प्रोग्रामों का वितरण शुरू कर देगा

जॉब्स ने दो नए आई-पॉड सैन फ्रांसिस्को में लांच किए हैं, जिनमें दो नैनो मॉडल शामिल हैं

इसके साथ ही दो नए आई-पॉड टच मॉडल भी लांच किए गए, जिसमें एक 8 गीगाबाइट मॉडल और एक 16 गीगाबाइट मॉडल है।

आई-पॉड के मॉडल लांच करने के साथ-साथ, जॉब्स ने आई ट्यून्स के एक नए फीचर के बारे में भी बताया। इस फीचर को ‘जीनिय’ बटन कहा गया है।

जब उपयोगकर्ता गाने सुनते समय इस बटन का प्रयोग करेंगे तो, उस गाने से मिलते-जुलते गानों की प्लेलिस्ट अपने आप ही तैयार हो जाएगी
अब एप्पल के इस आई-पॉड के आने के बाद आपको गाने सुनने के लिए प्ले लिस्ट सेट करने की परेशानी भी नहीं उठानी पड़ेगी।
लेखक के बारे में
WD