Govardhan puja
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. प्रोडक्ट वॉच
  4. honor 8 launch in india, features

Honor 8 Pro हुआ लांच, जानिए फीचर्स

honor 8
ऑनर 8 प्रो भारत में लांच हो चुका है। कंपनी ने 29,999 रुपए की कीमत में इसे लांच किया है। कंपनी ने एक महीने पहले इसे भारत में प्रदर्शित किया था। भारत में इस फोन को नेवी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर में लांच किया गया है। 29,999 रुपए में 6 जीबी रैम और 128 जीबी रोम में यह फोन उपलब्ध होगा। इस कीमत में फोन का मुकाबला वन प्लस 5 से होगा। 
 
कई ई-कॉमर्स कंपनियों पर इस फोन को खरीदने के लिए ऑफर भी दिए जा रहे हैं। वोडाफोन यूजर्स के लिए इस फोन के साथ  42 जीबी 4जी डेटा मुफ्त मिलेगा। कई कंपनियां इसके लिए ईएमआई भी ऑफर कर रही हैं। फीचर्स की बात करें तो फोन में  5.7 इंच की क्यूएचडी डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में किरिन 960 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली जी71 ऑक्टा कोर जीपीयू दिया गया है। फोन में 6GB की रैम दी गई है। इसकी इंटरनल मैमोरी 128 जीबी की है। इसकी इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
कैसा है फोन का कैमरा :  फोन में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमे ड्यूल टोन एलईडी फ्लैश दी गई है। पहले कैमरे को मोनोक्रोम जबकि दूसरे रियर कैमरे को आरजीबी के लिए दिया गया है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन का रियर पैनल बिलकुल फ्लैट है।
 
फोन की बैटरी :  पॉवर बैकअप के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी लगी हुई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
ऑपरेटिंग सिस्टम  : यह स्मार्ट फोन गूगल के लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम नूगा 7.0 पर काम करता है इसके इमोशन यूआई 5.1 दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट दिया गया है। फोन में एक सिम कार्ड और एक मैमोरी कार्ड या दोनों सिम कार्ड ही एक साथ लगाए जा सकते हैं।

दोनों सिम कार्ड और एक मैमोरी कार्ड को एक साथ नहीं लगाया जा सकता है। वोल्ट के अलावा फोन वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें थ्रीडी प्रिंगर प्रिंट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।