- मनोरंजन
» - गुदगुदी
» - हास्य व्यंग्य
स्पेशल पैकेज
-
महेन्द्र सांघी वेबू- काका, बिहार को स्पेशल पैकेज ज्यादा क्यों मिले? काका- क्योंकि किस्मत की बयार बिहार की ओर बह रही है। वेबू- काका, प्रत्येक गरीब परिवार में एक स्वस्थ व्यक्ति को एक वर्ष में सौ दिन के रोजगार की गारंटी अधिनियम पर कार्य शुरू किया जा रहा है। क्या देश के हर गरीब परिवार में एक स्वस्थ व्यक्ति मिलेगा? काका- स्वस्थ व्यक्ति से आशय परिवार में सबसे अधिक स्वस्थ व्यक्ति से है। वेबू- काका, वर्ष के बाकी दिनों में गरीब आदमी क्या खाएगा? काका- अपनी बीवी के ताने।