सामग्री : 1 प्याला साबूदाना, 1 प्याला गुड़, 1 प्याला चीनी, आधा प्याला सिंघाड़े का आटा, 2 बड़े चम्मच कसा हुआ नारियल, 1 छोटी चम्मच बड़ी इलायची पाउडर, तलने के लिए पर्याप्त घी।
विधि : घी में साबूदाना तलकर एक ओर रख लें। चीनी, गुड़ व आधा कप पानी डालकर कड़ाही में पकने को रखें।
अच्छी तरह पकने पर पानी में एक बूँद चाशनी डालें। यदि चाशनी तुरंत जमकर कड़ी हो जाती है तो समझें चाशनी तैयार है।
थोड़े से घी में सिंघाड़े का आटा पहले ही भूनकर रखें। इसे चाशनी में मिला दें फिर तुरंत ही तला साबूदाना, कसा हुआ नारियल व इलायची पाउडर भी डालें और जल्दी-जल्दी मिलाएँ।
अब इसे एक चिकनाई लगी ट्रे में एकसार फैला दें, ऊपर से कसा हुआ नारियल बुरक दें, मनचाहे आकार में काटकर ठंडी होने पर स्वादिष्ट बरफी खाएँ व खिलाएँ।