सामग्री: साबूदाना 200 ग्राम, 3 या 4 उबले हुए आलू, 2 चम्मच घी, आधा चम्मच जीरा, हरा धनिया, 4 से 5 हरी मिर्च, नींबू का रस, एक छोटी कटोरी आलू का किस तला हुआ, ककड़ी या खीरा, एक छोटी कटोरी मूँगफली, शक्कर, हरा धनिया, एक बड़ी कटोरी हरा धनिया।
विधि : साबूदाने को भिगोकर उसका पानी निकाल दें और 2 घंटे के लिए रख दें। अब उसमें घी, जीरे का तड़का लगाएँ और कटे हुए आलू, हरा धनिया, हरी मिर्च, पिसी मूँगफली, नींबू का रस डालकर साबूदाने की खिचड़ी बना लें। ककड़ी या खीरा किसके रख लें।
अब खिचड़ी को अलग-अलग प्लेट्स में लगाकर इसमें 2 या 4 चम्मच मूँगफली, इतना ही आलू का तला हुआ किस, उस पर एक बड़ा चम्मच दही, 3 या 4 चम्मच ककड़ी, आधा चम्मच शक्कर डालकर परोसें।