1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. उपवास के पकवान
  6. लजीज फलाहारी मिस्सी पूरी

Special Recipes | लजीज फलाहारी मिस्सी पूरी

आलू-साबूदाना-सिंघाड़े की लजीज पूरी

उपवास पकवान
FILE

सामग्री :
भीगा हुआ साबूदाना एक कटोरी, 1 कटोरी सिंघाड़ा आटा, दो-तीन उबले आलू, दो-तीन हरी मिर्च बारीक कटी हुई, सेंधा नमक, काली मिर्च पावडर, थोड़ा-सा हरा धनिया बारीक कटा, तेल अथवा घी।

विधि :
उबले आलू को मैश कर लें। साबूदाना और आलू को सिंघाड़े के आटे में मिला लें। बाकी सभी वस्तुएं भी आटे में डालकर अच्छी तरह मिला लें। थोड़ा पानी डालकर गूंध लें।

अब हाथ पर पानी लगाकर छोटी-छोटी लोई तोड़कर पूरी का आकार दें या फिर बेलन से बेल लें। अब कड़ाही में तेल गरम करके पूरी को सुनहरी होने तक तक लें। आप चाहे तो इन्हें ‍तवे पर दोनों तरफ से घी लगाकर भी सेंक सकते हैं।