1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. उपवास के पकवान
Written By WD

मोरधन ढोकला

फलाहारी ढोकले
ND

सामग्री :
मोरधन 2 कटोरी, 1/2 कटोरी राजगीरे का आटा, 1/2 कटोरी सिंघाड़े का आटा, सेंधा नमक स्वादानुसार, बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च, 1 चम्मच सौंफ पावडर, दही पर्याप्त। तेल तलने के लिए, 1 चम्मच जीरा।

विधि :
मोरधन को 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। दही को फेंट लें। मोरधन को मिक्सी में पीस लें। अब दही में मोरधन, राजगीरे व सिंघाड़े का आटा डालकर घोल तैयार करें। इसे 2-3 घंटे के लिए रख दें।

अब उसमें 1 चम्मच इनो, नमक, सौंफ पावडर, हरा धनिया, हरी मिर्च डालकर एक डिब्बे में तेल लगाकर घोल डालें व कुकर में पानी डालकर इस डिब्बे को रखकर 15 मिनट तक भाप में पकाएँ।
  मोरधन को 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। दही को फेंट लें। मोरधन को मिक्सी में पीस लें। अब दही में मोरधन, राजगीरे व सिंघाड़े का आटा डालकर घोल तैयार करें। इसे 2-3 घंटे के लिए रख दें।      


ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काटें। कड़ाही में तेल गरम करके जीरा तड़काएँ और उसमें ढोकले सेंक लें।

गरमा-गरम मोरधन ढोकलों को हरे धनिए की चटनी के साथ सर्व करें।
लेखक के बारे में
WD