- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - उपवास के पकवान
मोरधन चावल व दाल
सामग्री : मोरधन दो सौ ग्राम, दो सौ ग्राम सिकी पिसी मूँगफली, 4-5 हरीमिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, सेंधा नमक आवश्यकतानुसार, घी एक चम्मच, पानी तीन कटोरी। विधि : मोरधन को तीन कटोरी पानी में मिलाएँ। सेंधा नमक डालकर कुकर में पका लें। फलाहारी चावल तैयार है। अब दाल बनाने के लिए पिसी मूँगफली में कटी हरीमिर्च, धनिया, जीरा व नमक डालकर पीस लें। कड़ाही में घी गर्म करें। जीरा डालकर तड़काएँ और मूँगफली का मिश्रण डालकर पानी डालें। 4-5 उबाल आने पर गैस बंद कर दें। गरमागरम दाल तैयार है। उपवास के दिनों में आसानी से पकाया जाने वाला व्यंजन तैयार हैं।