शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. उपवास के पकवान
Written By ND

मोरधन कचोरी

उपवास पकवान
NDND
सामग्री : 100 ग्राम मोरधन, 3 आलू मध्यम आकार के, 100 ग्राम राजगिरे-सिंघाड़े का आटा 50 ग्राम, तेल 200 ग्राम, कालीमिर्च, लौंग, लालमिर्च, अदरक का पेस्ट 1 छोटा चम्मच, जीरा सभी चीजें एक-एक छोटा चम्मच, हरीमिर्च 8-10, हरा धनिया बारीक कटा, नमक अंदाज से।

विधि :
मोरधन को साफ करके 2 घंटे के लिए भिगो दें, फिर मिक्सी में महीन पीस लें। आलू उबालकर मेश कर लें। कड़ाही में 50 ग्राम तेल डालकर गरम करें। जीरा व हरीमिर्च डाल दें, तड़कने लगे तब मोरधन का पेस्ट डालकर धीमी आँच पर भूनें। खुशबू आने लगे तब आलू का पेस्ट व सारे मसाले डाल दें। कुछ देर और भूनें, उतारकर हरा धनिया डाल दें। ठंडा होने पर बड़े आकार की गोलियाँ बना लें।

अब राजगिरे व सिंघाड़े के आटे में थोड़ा-सा नमक व एक छोटा चम्मच तेल डालकर पूड़ी के आटे जैसा गूँथ लें, छोटी-छोटी लोइयाँ बनाकर छोटी-छोटी पपड़ी बेलें। हर पपड़ी में मिश्रण की गोली रखकर कचोरी का आकार दें। अब तेल गरम कर धीमी आँच पर कचौरियाँ तल लें, आपकी खस्ता कचोरी तैयार हैं। गर्मागर्म टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें।