गुरुवार, 9 अप्रैल 2026
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. उपवास के पकवान
Written By WD

फलाहारी रोल

उपवास के पकवान
WDWD
सामग्रीः- 150 ग्राम खजूर, 15-20 किशमिश, 100 ग्रामखोपरा बूरा, 50 ग्राम मूँगफली दाने, 1/2 कप खरबूजे की बीज, 1 चम्मच इलायची पावडर।

विधिः- सर्वप्रथम खजूर के बीज निकालकर बारीक-बारीक टुकड़ों में काट कर रख दें व मूँगफली दाने को सेंक कर दरदरा पीस लें।

अब खोपरा बूरे का आधा भाग लेकर उसमें खजूर, दाने, खरबूजा बीज व इलायची को हाथ से अच्छी तरह मिक्स करके उसकी मोटी रोटी बना लें।

अब एक थाली में बचा हुआ खोपरा बूरा फैला दें। और तैयार रोटी को गोल बड़े आकार में काटकर बूरे में लपेट दें। ऊपर से किशमिश चिपका कर सर्व करें।