मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. उपवास के पकवान
Written By राजश्री कासलीवाल

पोटॅटो हलवा

पोटॅटौ हलवा
ND

सामग्री :
250 ग्राम आलू, 1 कटोरी शक्कर, एक बड़ा चम्मच घी, 1/2 चम्मच इलायची पावडर, 4-5 काजू, बादाम बारीक कटे हुए, 8-10 किशमिश।

विधि :
सर्वप्रथम आलू को उबालकर छिलके उतारकर बारीक मैश कर लें। अब आलुओं को एक कड़ाहमें एक चम्मच घी डालकर गुलाबी होने तक धीमी आँच पर सेंक लें।

उसके बाद शक्कर डालकर 10-15 मिनट तक चलाएँ। फिर बारीक कटे बादाम, काजू, पिसी इलायची व किशमिश डाल दें। लीजिए तैयार है फलाहारी पोटॅटो हलवा। इसे गरगा-गरम सर्व करें।

नोट : किशमिश को पाँच मिनट तक पानी में गला दें।
लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
Writing in Hindi on various topics, including life style, religion, and astrology.... और पढ़ें