- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - उपवास के पकवान
पेठे की पूड़ी
सामग्री : 100
ग्राम पेठा, 150 ग्राम फाफड़ का आटा, 1 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच लालमिर्च, 1/2 चम्मच हरा धनिया, 1/2 चम्मच चीनी, 1/2 चम्मच पिसी अदरक, हरीमिर्च, तलने का घी।विधि : पेठे को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। 1 बड़े चम्मच घी में मंदी आँच पर ढँककर सिझा लें। आटे में (थोड़ा पलोथन के लिए रखकर) सारा मसाला मिलाकर, 1 बड़ा चम्मच घी का मोयन देकर, पेठा मिलाकर सान लें। इसमें पानी नहीं पड़ता।इसकी 8 लोइयाँ बना लें। पलोथन लगाकर थोड़ी मोटी-मोटी बेलकर गर्म घी में तल लें।