1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. उपवास के पकवान
Written By WD

नारि‍यल मि‍ष्‍ठी

नारियल मिष्ठी
ND

सामग्री :
ढाई कप नारि‍यल की मलाई, 1 लीटर गाढ़ा दूध, आधा कप शक्‍कर, 5 इलायची दरदरी पि‍सी हुई, चौथाई कप बारीक कटे काजू, घी।

वि‍धि ‍:
कटे हुए काजू को 10 मि‍नट तक गरम पानी में भि‍गो कर रखें। बाद में पानी नि‍कालकर रख दें। नारि‍यल की मलाई और दूध मि‍लाकर नॉनस्‍टि‍क पेन में गरम करें और हि‍लाते रहें।

आधा हो जाने पर शक्‍कर मि‍लाएँ और धीमी आँच पर फि‍र गाढ़ा होने तक हि‍लाते रहें। अब उसे ठंडा कर लें।

खोया बनने के लि‍ए रख दें। अब इसमें इलायची और काजू डालकर अच्‍छी तरह से मि‍लाएँ। इसे फ्रि‍ज में रख दें और ठंडा परोसें।
लेखक के बारे में
WD