1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. उपवास के पकवान
Written By ND

दही-आम की लस्सी

उपवास पकवान
Ravindra SethiaND

सामग्री :
1 गिलास मीठे आम का रस, 1 गिलास ताजा दही, 1 गिलास पानी, चीनी आवश्यकतानुसार, 1 कप दही की मलाई, 1 कप बर्फ का चूरा, थोड़ा-सा बारीक कटा आम।

विधि :
आम का रस, दही, पानी, चीनी और बर्फ का चूरा मिलाकर ब्लेंडर में डालें और चलाएँ। निकालकर गिलासों में डालें और आम के छोटे पीसेस व मलाई से सजाकर पेश करें। फलों की ठंडाई बनाते समय आप सामग्री से दूध हटा लें। यदि आप अंगूर की ठंडाई बना रही हैं, तो अंगूर अच्छी किस्म के मीठे लें। इन्हें धोकर चम्मच से कुचल कर तीन-चार घंटे तक भिगो दें। मिक्सर में चलाकर ठंडाई के साथ छान लें।

अंगूरी आभा लिए इस ठंडाई को आप किसी भी ऋतु में बना सकती हैं। फालसा, अनन्नास, कसेरू, आम आदि फलों की ठंडाई बनाते समय आप गुलकंद या गुलाब की पत्तियाँ न डालें। इन दिनों दिलो-दिमाग की ताजगी व शक्ति के लिए पाँच मगज की ठंडाई भी खूब पी जाती है। इस ठंडाई में खरबूजा, तरबूज, ककड़ी, कद्दू व पेठा के छिलके रहित बीज, खसखस के दाने, मोटी सौंफ, काली मिर्च, गुलकंद सबको भिगोकर पीसकर छाना जाता है।
लेखक के बारे में
ND