Makar Sankranti Dish | तिल-खोया के सफेद लड्डू
- वीणा गुप्ता
ND |
सामग्री :
धुले हुए तिल 200 ग्राम, खोया 250 ग्राम, मैदा 50 ग्राम, पिस्ता चूरा मनचाही मात्रा में, पिसी चीनी 200 ग्राम अथवा स्वादानुसार।
विधि :
तिल को धीमी आंच पर भून लें, ठंडी होने पर मिक्सी में डालकर दरदरा कर लें। अब खोया और मैदा मिलाकर भून लें। उसमें दरदरे तिल और पिस्ता चूरा मिला लें। ठंडा होने पर चीनी मिलाएं और मनचाहे नाप के लड्डू बनाएं।

