- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - उपवास के पकवान
जायकेदार आलूबड़े
सामग्री : 400 ग्राम आलू, 200 ग्राम सिंघाड़ा आटा, 4-6 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 1/2 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच पिसी लालमिर्च, 1 चम्मच पीसा धनिया, 1/2 चम्मच गरम मसाला, एक कटोरी पिसे हुए मूँगफली के दाने, हरा धनिया व तलने के लिए तेल, नमक स्वादानुसार। विधि : आलू को उबालकर अच्छी तरह मैश कर लें। अब कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें जीरा व सौंफ डालें। अब हरी मिर्च डालें। इसके बाद इसमें मैश किए हुए आलू डालकर उसमें लालमिर्च, धनिया पावडर, गरम मसाला, पिसे मूँगफली के दाने व नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें व ऊपर से हरा धनिया डाल दें। अब इसे आँच पर से उतारकर ठंडा होने दें। इस मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियाँ बना लें। सिंघाड़े के आटे में नमक मिलाकर पतला घोल बना लें। गोलियों को घोल में डुबोकर सुनहरा होने तक तल लें। ये फलाहारी होने के साथ-साथ बहुत जायकेदार भी होते हैं। अब गर्मागर्म आलूबड़े दही-चटनी के साथ सर्व करें।